सरायपाली परीक्षेत्र से जंगली सूअर का अवैध शिकार करते हुए चार आरोपी को पकड़ा गया.
सरायपाली परीक्षेत्र से जंगली सूअर का अवैध शिकार करते हुए चार आरोपी को पकड़ा गया है. मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग को कल शाम 6 बजे जंगली सुअर शिकार की योजना के संबंध के मुखबिर से सूचना मिलने पर रात भर गश्त के बाद सुबह 4 आरोपियों को जंगली सुअर के मांस के साथ पकड़ा है.
आरोपी कोसमपाली बीट अंतर्गत कक्ष क. 356 सपवा डीपा के पास ग्राम तिलाईमाल में लगे ट्रान्सफर से जी.आई.तार की नंगी तार से हुकीग कर, अवैध शिकार के उददेश्य से विद्युत प्रवाह किये थे.
वन विभाग की टीम में सुबह 4 व्यक्तियों को कक्ष कमांक 353 ग्राम बसंतपुर कटेल (डुडुमचुवां) की ओर से मोटर सायकल हिरो एच.एफ.डिल्क्स पंजीयन कमांक सी.जी. 06 जी.जे. 6563 में सुअर का मांस लगभग 1 किग्रा, एवं जबड़ा पकडा गया. एवं घटना स्थल में जाकर जी.आई. नंगी तार को जप्त किया.
आरोपियों को पूछताछ के लिए सरायपाली लाया गया है. जिसमे टीकाराम व. जगदिश बिझवार उम्र 25 वर्ष ग्राम मौहाडीपा, नंदकुमार व. बरजीत कंवर उम्र 32 वर्ष, ग्राम मौहाडीपा, टीकाराम व. तेजराम उम्र 30 वर्ष, ग्राम डुडुमचुवां, यादराम व. सुखदेव उम्र 32 वर्ष ग्राम मौहाडीपा शामिल है.
उपरोक्त व्यक्तियों ने तार लगाकर जंगली सुअर का अवैध शिकार स्वीकार करने पर वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 50, 51, के तहत् कार्यवाही की जा रही है.
इस प्रकरण में सतीश कूमार पटेल, वनपाल बलौदा, ललित कुमार पटेल, वनरक्षक, ज्वाला प्रसाद पटेल, वनरक्षक, प्रेमप्रकाश कुर्रे वनरक्षक, सुरेश साहू, वनरक्षक, सत्यवान श्रीवास्तव, वनरक्षक, हेमंत ध्रुव, वनरक्षक की सक्रिय भूमिका रही. उक्त कार्यवाही में रामलाल व्यवहार, वनक्षेत्रपाल वन परिक्षेत्र अधिकारी, सरायपाली के मार्गदर्शन में किया गया.