मेढापाली में मिले नवजाद अज्ञात शिशु के मामले में अज्ञात पर मामला दर्ज
सरायपाली पुलिस ने ग्राम मेढापाली में 25
सितम्बर को मिले नवजात शिशु(भ्रुण) के मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला
दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि सुचना मिली की खम्भा तालाब मेढापाली में अज्ञात
शिशु करीबन 04-05 माह भ्रुण तालाब के पानी में नहाने के पचरी के पास तैर रहा है. जिसपर
पुलिस ने रिपोर्ट पर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया. जांच पश्चात पाया गया
कि कोई अज्ञात आरोपी द्वारा अज्ञात नवजात शिशु(भ्रुण) करीबन 03-04 माह का पैदाईशी
छुपाने की मकसद से अरक्षित पूर्वक तालाब में फेककर परित्याग किया गया है. जिसपर
अज्ञात के विरुद्ध अपराध धारा 318 भादवि का पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध
अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें