पत्नी की हत्या कर फरार .. लॉकडाउन में बार-बार अपनी लोकेशन बद... - CG Sandesh

पत्नी की हत्या कर फरार .. लॉकडाउन में बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार...

दुर्ग. पत्नी की हथौड़े से मारकर हत्या करने वाले आरोपी पति को दुर्ग पुलिस ने महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पति आदेश बंसोड़ उम्र 44 साल पत्नी की हत्या के बाद से फरार था। पुलिस को उसकी लोकेशन गोंदिया में मिली। जहां से लंबी पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मोहन नगर थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि 20 सितंबर को आरोपी ने आधी रात पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से मार दिया था। गंभीर हालत में मृतक पत्नी सुजाता बंसोड़ को उपचार के लिए रायपुर आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने की थी थाने में शिकायत..

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति की परिजनों ने ही पुलिस में शिकायत की थी। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी लगातार पुलिस को छका रहा था। लॉकडाउन में बार-बार अपनी लोकेशन भी बदल रहा था। परिजनों ने बताया कि जब वारदात हुई तब सुजाता उन्हें कमरे में लहुलुहान हालत में मिली थी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पति ने तैश में आकर उसकी हत्या कर दी।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें