सबसे महंगे खिलाड़ी कोहली ने 2 कैच छोड़े और 1 रन बनाया, राहुल ने 7 छक्कों के साथ शतक जड़ा
आईपीएल में रन बनाने और विकेट लेने के बीच का रोमांच हमेशा चरम पर होता है। 13वें सीजन के छठे मैच में भी ऐसा ही देखने को मिला। एक तरफ किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल रन बनाने के लिए गगनचुंबी छक्के लगाते रहे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान और आईपीएल के सबसे महंगे (17 करोड़ रुपए) खिलाड़ी विराट कोहली ने दो बार उन्हें आउट करने का मौका गंवा दिया।
- राहुल ने मैच में 7 छक्कों की मदद से 69 बॉल पर 132 रन की पारी खेली। इसकी बदौलत पंजाब ने बेंगलुरु को 97 रन से शिकस्त दी।
- 17वें ओवर की आखिरी बॉल पर कोहली ने राहुल का बाउंड्री पर कैच छोड़ा। डेल स्टेन का ओवर था। इस समय राहुल 83 रन बनाकर खेल रहे थे।
- 18वें ओवर की आखिरी बॉल पर कोहली ने राहुल का बाउंड्री पर दूसरा कैच छोड़ा। नवदीप सैनी का ओवर था। इस समय राहुल 89 रन बनाकर खेल रहे थे।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें