IPL  क्रिकेट सट्टेबाजों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही,6 ... - CG Sandesh

IPL क्रिकेट सट्टेबाजों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही,6 लोगो के साथ 14 नग मोबाईल,लाखो रुपये जप्त...

आईपीएल शुरू होने के साथ ही क्रिकेट की सट्टेबाजी की जोर पकड़ती है। सट्टेबाजी में टेक्नॉलॉजी कभी काफी सहारा लिया जाता है। ऐसे में पुलिस को इन्हें पकड़ना एक बड़ी चुनौती होती है। इस मामले में रायगढ़ पुलिस पर बड़ी सफलता हाथ लगी है। रायगढ़ पुलिस ने छह सट्टा खाईवालों के साथ 14 मोबाइल और लाखों की पट्टी जप्त है।

एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर साइबर सेल के जवानों ने घरघोड़ा के पुलिस लाईन के पीछे समीर खान के मकान में दी दबिश। जहां क्रिकेट खाईवाल रायगढ़ के विकास अग्रवाल,रवि अग्रवाल,मोहम्मद शब्बीर,गोलू अग्रवाल, कमल रोहिला, घरघोड़ा के समीर खान, इन सभी खाईवालों के पास से 14 मोबाइल और लाखों की पट्टी के साथ 8470 रुपए नगद जप्त करके साइबर सेल की टीम ने घरघोड़ा थाने में सभी क्रिकेट खाई वालों को सुपुर्द कर दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें