बेल्डीहपठार में मारपीट होने पर मामला दर्ज - CG Sandesh

बेल्डीहपठार में मारपीट होने पर मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत ग्राम बेल्डीहपठार में मारपीट होने पर मामला दर्ज किया है. मिली जानकारी के अनुसार नंदकुमार मिरी 17 सितम्बर 2020 को सुबह करीबन 08.00 बजे अपने भाई राजकुमार मिरी के घर में था. तभी गांव के गली में उसके साला भुराम ओगरे और भतिजा जयकुमार मिरी द्वारा आपसी रूपये पैसे लेनदेन को लेकर वाद विवाद हो रहा था. जिसे सूनकर नंदकुमार गली में आया एवं दोनो को समझौता कराया. जिस पर दोनो के बीच आपसी अश्लील गाली गुप्तार कर हाथ मुक्के से मारपीट होने लगे. जिसपर नंदकुमार दोनो को समझाईश देकर वापस घर भेजा.

इसके बाद जयकुमार मिरी ने नंदकुमार को अपने घर पर बुलाया और उससे वाद विवाद कर टंगिया के फांसा पर दाहिना पीठ पर वार किया एवं दिनांक 16 सितम्बर 2020 को नंदकुमार की सास भागबती ओगरे के दाहिना घुटना एवं हाथ कोहनी पर डण्डे से मारपीट किया है. जिसपर पुलिस ने जयकुमार मिरी के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें