कसही बाहरा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत - CG Sandesh

कसही बाहरा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत

पिथौरा थाना अंतर्गत 11 सितम्बर 2020 को रात्रि करीबन 8:15 बजे NH-53 रोड ग्राम कसही बाहरा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत होने पर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार अविनाश साहू 11 सितम्बर 2020 को रायपुर से अपने घर रसोड़ा अपनी मोटर सायकिल क्रमांक CG 04 MR 5953 HF डिलक्स से आ रहा था कि ग्राम कसहीबाहरा के पास एन एच 53 रोड पर अज्ञात वाहन से ठोकर लगने से एक्सीडेंण्ट हो गया. तथा माथे पर चोट लगने से उसकी मृत्यु हो गयी. जिसपर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध 304(A) भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध धारा 304(A) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें