रोड क्रास करते समय कार की ठोकर से हुई मौत - CG Sandesh

रोड क्रास करते समय कार की ठोकर से हुई मौत

11 सितम्बर को पिथौरा थाना अंतर्गत बयारोड ओव्हरब्रीज NH-53 पर रोड क्रास करते समय कार की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार 11 सितम्बर 2020 को 12:00 बजे शहडोल मध्यप्रदेश का रहने वाले गुलशन सोलंकी के साथ उसके किसी दोस्त से मिलने पिथौरा आया था. और पिथौरा ओव्हरब्रीज बया रोड ओव्हरब्रीज NH-53 के पास बस से उतर कर ओव्हरब्रीज से नीचे आया जहां गुलशन सोलंकी अपने दोस्त को फोन लगाया, फोन नहीं लगा. तो वह ओव्हरब्रीज दूसरे तरफ से रायपुर जाने के लिए रोड NH-53 क्रास कर रहे थे तभी सरायपाली तरफ से आ रही कार क्र OD17-D-4606 सिल्वर कलर का चालक अपने कार को तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर रोड क्रास कर रहे गुलशन सोलंकी को ठोकर मारकर एक्सीडेंण्ट कर दिया.

एक्सीडेंण्ट से गुलशन सोलंकी के सिर एवं चेहरे तथा अन्य जगह गंभीर चोंट लगी जिसके कारण गुलशन की मौके पर ही मृत्यु हो गई. मामले की शिकायत पर पुलिस ने सिलवर कलर का कार क्र. OD17-D-4606 के चालक पर धारा 279-IPC, 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें