कार ने मोटरसायकल को मारी ठोकर  - CG Sandesh

कार ने मोटरसायकल को मारी ठोकर

बागबाहरा के शुभ फ्यूल्स पैट्रोल पम्प के सामने कार द्वारा मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से मामला दर्ज किया गया है.  

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 14 सितम्बर 2020 के शाम करीबन 05:00 बजे के आसपास अभय अपने मो0सा0 सुपर एक्सल क्र. CG 04 AF 7998 में अपन भाई  देवदास, सोम उर्फ लिलू को बैंठाकर बागबाहरा से महासमुन्द जा रहा था तभी बागबाहरा शुभ फ्यूल्स पैट्रोल पम्प में पैट्रोल डलाने के लिए जैसे ही दाहिने साईड मुडकर पैट्रोल पम्प जाने लगा उसी समय महासमुन्द की ओर से आ रही सफेद कलर की ईनोवा कार क्र. OR 02 AT 8404के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उनके मो0सा0 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे उसके बांये कंधा, दोनों पैर , चेहरा एवं सिर में चोटें आयी है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने सफेद कलर की ईनोवा कार क्र. OR 02 AT 8404 के चालक गणेश मलहोत्रा पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें