मोटरसायकल को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज - CG Sandesh

मोटरसायकल को पीछे से मारी ठोकर, मामला दर्ज

सरायपाली के पदमपुर रोड में मोटरसायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने पर मामला दर्ज करवाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 12 सितम्बर 2020 को समारू चौहान मोटर सायकल OD 17 J 1804 में बैठकर कुटेला से टाऊन सरायपाली की ओर आ रहा था, जहाँ पदमपुर रोड स्थित हितु आटो रिपेंरिग दुकान सरायपाली के पास पीछे से मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LE 1883 का चालक ने अपने मोटर सायकल को तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक चलाकर समारू चौहान के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वह जमीन में गिर गया. घटना के बाद समारू चौहान को 108 वाहन से शासकीय अस्पताल सरायपाली में ले जाकर ईलाज हेतु भर्ती करवाया गया. मामले की शिकायत पर सरायपाली पुलिस ने मोटर सायकल क्रमांक CG 04 LE 1883 के चालक पर धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें