मछली मारने की जाली नहीं देने पर गाली गलौच और मारपीट - CG Sandesh

मछली मारने की जाली नहीं देने पर गाली गलौच और मारपीट

बागबाहरा के ग्राम नरतोरी में मछली मारने की जाली नहीं देने पर गाली गलौच और मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गयी है. मिली जानकारी के अनुसार 11 सितम्बर को रात्रि करीब 8  बजे सुमरित अपने घर में बच्चों के साथ टी वी देख रही थी उसी समय गांव का चैतराम पिता भवरू राम बिंझवार जबरन उसके घर अन्दर आया और मुझे शौकी (मछली मारने की जाली) नही दिये,  क्या मैं तुम्हारे शौकी को तोड डालता या खराब कर देता कहकर गंदी गंदी गाली देने लगा. जिसे सुमरित ने मना की तो जान सहित मारने की धमकी देकर उसके साथ हाथ मुक्का से मारपीट किया गया व गला को दबा दिया. जिससे उसे चोट लगी. इसके बाद सुमरित ने 112 वाहन को फोनकर उसमे बैठकर शासकीय अस्पताल बागबाहरा चला गया. मामले की शिकायत पर चैतराम के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 458-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें