दो मोटरसायकल के बीच एक्सीडेंट होने पर एक की मौत - CG Sandesh

दो मोटरसायकल के बीच एक्सीडेंट होने पर एक की मौत

11 सितम्बर को सरायपाली के शीतला मंदिर नरेन्द्र हालर मिल के पास दो मोटरसायकल के बीच एक्सीडेंट होने पर एक की मौत हो गई जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार 11 सितम्बर 2020 को महेन्द्र बारिक और कृष्णजन मोटर सायकल क्रमांक CG06GB1538 में घंटेश्वरी मंदिर तरफ से सामान खरीदने अग्रसेन चौक की ओर जा रहे थे. करीब दोपहर 02.30 बजे करीब जैसे ही शीतला मंदिर नरेन्द्र हालर मिल के पास पहुंचे थे कि पिछे से आ रही काले रंग का प्लेटीना मोटर सायकल क्रमांक CG06 GG 9014 के चालक द्वारा अपने मोटर सायकल को तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसको पिछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे दोनों मोटर सायकल सहित नीचे गिर गये,  और महेन्द्र बारिक को अंदरूनी चोट लगने से मौके पर ही मृत्यू हो गई, तथा मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें