पैकिंन से अवैध शराब जप्त. - CG Sandesh

पैकिंन से अवैध शराब जप्त.

सिंघोडा पुलिस ने 5 सितम्बर को शाम करीब 5 बजे मुखबिर से सूचना पर ग्राम पैकिन से मानपाली जाने वाली कच्ची मार्ग पर निर्मल भोई, तेजाब भोई नामक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल बबूल पेड के नीचे रोड किनारे ग्राम पैकिन घेराबंदी कर आरोपी को पकडा गया, जिसके पास से एक सफेद रंग की जरकीन मिला. पुलिस ने बताया कि तलाशी दौरान संदेही के कब्जे में रखे एक सफेद रंग की 05 लीटर वाली जरीकेन में भरा हुआ लगभग 04 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब एवं बदन तलाशी के दौरान निर्मल भोई के शर्ट के जेब में बिक्री रकम 150 रूपये मिला जिसे बरामद कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(1) आब0एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें