पंचर बनाने के लिए जेक लगाकर काम कर रहे व्यक्ति की अज्ञात वाह... - CG Sandesh

पंचर बनाने के लिए जेक लगाकर काम कर रहे व्यक्ति की अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारने से मौके पर मौत

बसना थाना अंतर्गत पंचर बनाने के लिए जेक लगाकर काम कर रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारने से मौके पर उसकी मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार 4 सितम्बर को रात करीब 10:30 से 12 के बीच ग्राम बिटांगीपाली एनएच 53 हाईवे रोड के पास वाहन ट्रक क्रं0 MH40BG9346 पंचर हो जाने से रामनिवास चौरसिया वाहन में जेक लगाकर चक्का को पंचर बनाने के लिए खोल रहे था. इस बीच रात में कोई अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन को तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रामनिवास चौरसिया को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके सिर में आई चोंटो के कारण मौके पर मृत्यु हो गई. बताया गया कि वाहन बडोदा गुजरात से सामान भरकर भुवनेश्वर उडिसा जा रहा था. मामले में बसना पुलिस ने  अज्ञात वाहन चालक  के विरुद्ध धारा 304-A-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें