कल ले सकते है मुख्यमंत्री बघेल  कोरोना को लेकर   कोई बड़ा फैस... - CG Sandesh

कल ले सकते है मुख्यमंत्री बघेल कोरोना को लेकर कोई बड़ा फैसला...! सभी कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी,जिला पंचायतों के सीईओ, नगर निगम के आयुक्तों के साथ करेंगे बैठक..!

कोविड 19 कोरोना को लेकर एक बड़ी बैठक कल होने जा रही है। मुख्यमंत्री कल इस बैठक में कोरोना की समीक्षा करेंगे। छत्तीसगढ़ में बेकाबू रफ्तार के मद्देनजर होने वाली ये बैठक काफी अहम है। बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की समीक्षा करेंगे।

बघेल अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी,जिला पंचायतों के सीईओ, नगर निगम के आयुक्तों और मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में जिलेवार अस्पतालों, कोविड सेंटर और आइसोलेशन केंद्रों में उपलब्ध और ओक्यूपाइड बिस्तरों की संख्या, सिंप्टोमेटिक और एसिंप्टोमेटिक मरीजों की संख्या, जिलेवार प्रतिदिन औसत टेस्ट क्षमता, जांच रिपोर्ट में लगने वाले समय, रैपिड टेस्ट और आर टी पी सी आर टेस्ट की संख्या, पिछले 7 दिनों का दैनिक विवरण, दोनों प्रकार के टेस्टों के परिणामों, ऑक्सीमीटर की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, आईसीयू और वेंटिलेटर की उपलब्धता, कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करेंगे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें