ए.एस.आई. ने पत्रकार पर उठाया हाथ...!फिर कुछ महिलाओं को झूठी ... - CG Sandesh

ए.एस.आई. ने पत्रकार पर उठाया हाथ...!फिर कुछ महिलाओं को झूठी शिकायत कराने लेकर पहुंच गया थाना...! पत्रकार संघ भी हुवे लामबंद..S.S.P. ने कार्यवाही का दिया आश्वासन...

मास्क चेकिंग के दौरान एक एसआई द्वारा पत्रकार से मारमीट की गई ।इतना ही एएसआई द्वारा कुछ महिलाओं को थाने बुलाकर पत्रकार के विरुद्ध झूठी शिकायत लिखवाने का दबाव भी बनाया जा रहा था।

एएसआई की इस करतूत के खिकाफ पत्रकार भी संगठित होकर थाने पहुँच गए । एसएसपी ने पत्रकारों को कार्रवाई का भरोसा दिया है।

मामला राजधानी रायपुर के राजेन्द्र नगर इलाके का है।दरअसल मास्क को लेकर यहाँ पूलिस की चेकिंग चल रही थी ।इस दौरान पत्रकार ने महिलाओं से जाँच की कार्रवाई की बात कर ही रहा था कि एएसआई जेपी ठाकुर ने पत्रकार पर सीधे हमला कर दिया ।पत्रकार ने अपना परिचय भी दिया लेकिन उसने उसकी एक नहीं सुनी । थोड़ी ही देर में कई पत्रकार आ गए और एएसआई जेपी ठाकुर के विरुद्ध थाने में शिकायत की गई।

इसी बीच एएसआई ठाकुर कुछ महिलाओ को लेकर थाने आ गया और उनपर पत्रकार के खिलाफ झूठी शिकायत करने का दबाव बनाने लगा।इतना ही नहीं थाने में ही वह पत्रकार को धमकी देने लगा ।पत्रकारो ने एसएसपी अजय यादव से मिलकर एएसआई जेपी ठाकुर के खिलाफ शिकायत की है।उन्होंने पत्रकारो को करवाई का भरोसा दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें