निजी स्कूलों को मिलेंगी सीजी बोर्ड की पुस्तकें, 30 सितंबर के... - CG Sandesh

निजी स्कूलों को मिलेंगी सीजी बोर्ड की पुस्तकें, 30 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा नि:शुल्क

रायपुर. निजी स्कूल एसोसिएशन (Private School Association) की मांग पर अवर सचिव ने कार्रवाई करते हुए सीजी बोर्ड (Chhattisgarh Board) की किताबें नि:शुल्क उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया है। निजी स्कूलों को पाठ्य पुस्तक निगम के डिपो से किताबें दी जाएंगी। नि:शुल्क पुस्तक प्राप्त करने वाले स्कूल प्रबंधक निजी प्रकाशक की किताबें अपने स्कूल में नहीं चला सकेंगे। निजी स्कूलों को सीजी बोर्ड की पुस्तकें उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा पत्रिका ने उठाया था।

स्कूल एसोसिएशन ने इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा था। एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मांग और पत्रिका पर खबर प्रकाशित होने के बाद अवर सचिव ने स्कूलों को पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को जारी किया है। अधिकारियों के अलावा निजी स्कूल प्रबंधन को अवर सचिव ने निर्देश भेजा गया हैं। निर्देश जारी होने से प्रदेश के 7 हजार स्कूलों को इसका फायदा मिलेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें