बरसात एवं बाढ़ का फायदा उठाते हुवे सारंगढ़ थाना अंतर्गत आने व... - CG Sandesh

बरसात एवं बाढ़ का फायदा उठाते हुवे सारंगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम टीमरलगा आश्रित ग्राम औराचक्का मदिरा दुकान में देशी मदिरा 263 नग और 180 नग बियर चोरी कर चोर हुवे नौ दो ग्यारह..

चोरी की सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा वहीं हम आपको बता दें पिछले वर्ष इसी मदिरा दुकान से लाखों रुपये की चोरी की घटना घट चुकी हैं।जिसका खुलासा आज तक पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं किया जा सका है।ताजा मामला आज का है लगातार दो दिनों से हुई बारिश में औराचक्का का मदिरा दुकान पानी में डुब के कगार पर पहुंच चुका था।जिससे औराचक्का के तीन-चार चोरों को लगा की मदिरा दुकान की देख रेख के लिए कोई नहीं है और दिनदहाड़े मदिरा दुकान पर दावा बोलते हुए चोरी करने लगे वहीं अबकारी विभाग के सुरक्षा गार्ड उपस्थित था उसके द्वारा विरोध करने पर उन चोरों ने उनकें साथ मारपीट कर डरा धमका कर उनके आखों के सामने चोरी कर देशी मदिरा 263 नग और 180 नग बियर चोरी कर रफूचक्कर हो गये घटना लगभग 9-10 बजे सुबह की बताई जा रही हैं।सुरक्षा गार्ड की ने मामले की जानकारी तुरन्त अपने उच्च अधिकारी को दि परन्तु जब तक पहुचते सभी चोर चोरी करके वहां से रफूचक्कर हो गये थे वहीं मामले की जानकारी अबकारी विभाग द्वारा सारंगढ़ थाना में दिया जा चुका है तथा सारंगढ़ पुलिस जाँच मे जुड़ी है।

क्या कहते है आबकारी विभाग-अनिल बंजारे

सुरक्षा गार्ड द्वारा दूरभाष के माध्यम से जानकारी दी गई तो पता चला की औराचक्का मदिरा दुकान मे चोरी हो रही है घटना आज सुबह लगभग 9-10 बजे की है सुरक्षा गार्ड से मारपीट भी किया गया है चोटें आई है सारंगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें