मोटर सायकल को धुलवाकर घर जाते समय गिरने से हुई थी मौत, मामला... - CG Sandesh

मोटर सायकल को धुलवाकर घर जाते समय गिरने से हुई थी मौत, मामला दर्ज

चौकी भंवरपुर पुलिस ने 11 अक्टूबर 2019 को सुबह 8.30 बजे ग्राम भंवरपुर श्याम कम्यूंबटर के सामने हुए एक्सीडेंट में मामला दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि 11 अक्तूबर 2019 को मृतक रामदास पिता करमूदास मानिकपुरी अपना घर ग्राम भुलका सरायपाली से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 2085 को धुलाने ग्राम भंवरपुर आया था. मोटर सायकल को धुलवाकर चालू करके करीबन एक फ्लांग दूरी वापस ग्राम भुलका सरायपाली जाते हुए श्याम कम्प्यूटर भंवरपुर के सामने स्वयं मोटर सायकिल सहित गिर गया जिससे उसके सिर में पीछे तरफ चोंट लगा, जिसे भंवरपुर स्वास्थ्य केन्द्र ईलाज कराने लेकर गये वहां से बसना अस्पताल रिफर कर दिया. बसना अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराकर रिफर करने पर रायपुर एम्स अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराये जिसका ईलाज के दौरान 13 अक्टूबर 2019 को मृत्यु हो गया.  मामले आरोपी रामदास मानिकपुरी के विरूध्द धारा 304 ए भादवि0 का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें