वाहन चेकिंग के दौरान पीकअप से 70 किलोग्राम गांजा जप्त, 3 आरो... - CG Sandesh

वाहन चेकिंग के दौरान पीकअप से 70 किलोग्राम गांजा जप्त, 3 आरोपी गिरफ्तार.

सिंघोडा  पुलिस ने 29 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे NH53 रोड रियाज ढाबा के पास ग्राम गनियारीपाली में आरोपी विजय भेसेरा पिता गणेश भेसेरा थाना बिनका जिला सोनपुर उडिसा, गुरूदेव बाघ पिता सुरली बाघ थाना डोंगरीपाली जिला सोनपुर उडिसा, अमन नरेश गणवीर पिता नरेश गणवीर उम्र 27 वर्ष थाना हुडकेश्वर जिला नागपुर महाराष्ट्र से एक सफेद रंग की बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक OD31 E 5730 किमती 6,00,000 रूपये, वाहन के पीछे डाला में 04 बोरियों में भरा हुआ कूल 70 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 70 किलोग्राम किमती 7,00,000 रूपये,  मोबाईल किमती 4000 रूपये नगदी रकम 1000 रूपये जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.  

पुलिस ने बताया कि बिना मास्क लगाये वाहन चालकों के विरूध्द कार्यवाही एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग हेतु NH53 रोड रियाज ढाबा के पास गनियारीपाली में रवाना हुआ था चेकिंग के दौरान लगभग दोपहर 1:20 बजे उडिसा तरफ से एक सफेद कलर का बोलेरो पीकअप वाहन OD31 E 5730 आकर रोड किनारे खडी हुई जिसमें तीन आदमी सवार थे,  इसमें से दो आदमी वाहन को छोडकर भागने लगे,  जिन्हे हमराह स्टाफ द्वारा दौडाकर पकडा गया.

पुलिस ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी गोल मोल जवाब देने लगे. जिसपर पुलिस को वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा होने के संदेह होने पर पूछताछ की गई. जिसपर आरोपियों ने गाडी के पीछे डाला में गांजा होना बताये उक्त गांजा को सोनपुर उडिसा से नागपुर महाराष्ट्र बिक्री करने हेतु ले जाना बताये. जिसपर पुलिस ने आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें