ट्रेक्टर के चालक ने मोटरसायकल को मारी ठोकर, रायपुर रीफर  - CG Sandesh

ट्रेक्टर के चालक ने मोटरसायकल को मारी ठोकर, रायपुर रीफर

गुरुवार को सरायपाली से कोलियारीडीह आते समय करीबन 10 बजे रात्रि में भंवरपुर रोड पुष्पवाटिका के पास विपरित दिशा से नीले रंग के स्वराज ट्रेक्टर के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसपर मामला दर्ज कराया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार मोटरसायकल प्लेटिना क्र. CG06GN9433 को लेकर आनंद मानिकपुरी और जगदीश मानिकपुरी ग्राम कोलियारीडीह से सरायपाली गए थे. जहाँ उनके लौटने के दौरान रात करीब 10 बजे यह हादसा हुआ. हादसे के बाद ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर को छोड़कर भाग गया.

दुर्घटना के बाद आनंद एवं जगदीश को शासकीय अस्पताल सरायपाली में भर्ती कराया गया और इसकी सुचना उनके चाचा को दी गई. फिलहाल दोनों को ईलाज हेतु रायपुर रीफर किया गया है. मामले में सरायपाली पुलिस ने नीले रंग के स्वराज ट्रेक्टर का चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें