चक्रवाती बारिश खोली प्रशासन की पोल सरायपाली कुटेला अंडरब्रिज... - CG Sandesh

चक्रवाती बारिश खोली प्रशासन की पोल सरायपाली कुटेला अंडरब्रिज बना तालाब 4 फिट पानी से आवागमन हुआ बाधित

जगन्नाथ यादव.  महासमुंद जिले के सरायपाली में चक्रवाती बारिश ने शासन प्रशासन के दावों कि पोल खुल दी PWD विभाग की बड़ी लापरवाही जहां पानी निकासी सुविधा के अभाव में कुटेला ओव्हरब्रिज के निचे मुख्य अंतर्राज्यीय सड़क पर चार फिट पानी जमा हो गया, जिसका भारी असर आवागमन पर पड़ता नजर आया, रोजाना आने-जाने वाले रागहगीरों के लिए अब यह मुसिबत बन गई है, मुख्य सड़क पर चार फिट पानी आ जाने के वजह से कई बाईक सवार दुद्र्यटना का शिकार हो गए, वहीं पानी निकासी कि समस्या को लेकर सरायपाली नगर पालिका प्रशासन पर कईं सवाल खड़े हो रहें है, आखिर समय से पहले इस समस्या पर क्यों ध्यान नहीं दिया गया, क्या पालिक प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है,

वहीं पालिका प्रशासन एवं पी.डब्लू.डी विभाग के अधिकारीयों पर गंभीर सवाल उठ रहें है, क्योंकि अभी तो बारिश की और सम्भावना है अगर शुरूआत में ही इतना पानी जमाव हो रहा है तो आगे और ज्यादा बारिश होने से यहां कितनी बड़ी विक्राल समस्या होगी, वहीं रोजाना आने-जाने वाले राहगीरों ने शासन, प्रशासन एंव पालिका अधिकारीयों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें