छतीसगढ़ के इस शहर में ऑनलाइन चल रहा था सट्टे का कारोबार, 5 यु... - CG Sandesh

छतीसगढ़ के इस शहर में ऑनलाइन चल रहा था सट्टे का कारोबार, 5 युवक गिरफ्तार..नागपुर से था सीधा संपर्क..

कोरोनाकाल के बीच सट्टेबाजों ने ऑनलाइन अपने अवैध कारोबार की जड़ें मजबूत कर लीं। भिलाई में कुछ युवाओं ने ना सिर्फ छत्तीसगढ़ में सट्टे का धंधा फैला रखा था, बल्कि नागपुर शहर के जरिए महाराष्ट्र के लोग भी इनके संपर्क में थे। वहां भी लोग लाखों रुपए के दांव लगाया करते थे। पुलिस ने भिलाई के स्मृति नगर इलाके से 5 युवकों को इस केस में पकड़ा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि स्मृति नगर के एक मकान में नए-नए लोगों का आना-जाना लगा रहता है। पुलिस को यहां सट्टे का कारोबार संचालित होने की जानकारी मिली थी। बुधवार की सुबह टीम ने मकान में दबिश दी। यहां से आरोपी शहबाज खान, योगेश तीरथ, समीउद्दीन, ललित, नरेश खेताम नाम के युवकों को पकड़ा। आरोपियों ने बताया कि चोरी-छुपे ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए सट्टे का नेटवर्क चला रहे थे। पुलिस ने मकान से लैपटॉप, मोबाइल वगैरह बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें