सचिव करता है कड़वा शब्द का प्रयोग, कहता है पंचों को बिल वाउचर... - CG Sandesh

सचिव करता है कड़वा शब्द का प्रयोग, कहता है पंचों को बिल वाउचर और हिसाब किताब देखने का कोई अधिकार नही…

मामला बड़ा ही दिलचस्प है सरायपाली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटद्वारी के पंचों ने शिकायत करते हुए बताया है कि ग्राम पंचायत सचिव द्वारा बहुत ही कड़वा शब्द का प्रयोग किया जाता है. सचिव द्वारा पंचायत के पंचों को कहा जाता है कि उन्हें पंचायत से सम्बंधित बिल बाउचर और अन्य हिसाब किताब देखने का कोई हक नही है.

शिकायत के अनुसार सरायपाली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटद्वारी की सरपंच गीतांजलि भोई एवं सचिव वृंदावन बांक तथा सरपंच प्रतिनिधि रामलाल भोई द्वारा मनमाने तौर पर पंचायत का संचालन किया जा रहा है. सरपंच, सचिव एवं सरपंच प्रतिनिधि द्वारा  मनमाने ढंग से फर्जी प्रस्ताव पारित कर राशियों का आहरण किया जा रहा है. पंचों को किसी भी प्रकार का हिसाब किताब नही दिया जा रहा है. पंचों को पंचायत का रिकार्ड को नही दिखाया जा रहा है. तथा सूचना के अधिकार के तहत आवेदन प्रस्तुत करने कहा जाता है सचिव द्वारा पंचों को हिसाब किताब और बिल बाउचर देखने का कोई अधिकार नही है कहकर कड़वा शब्द का प्रयोग किया जाता है.

सरपंच प्रतिनिधि के तानाशाही और मनमानी रवैये से व्यथित और परेशान है पंचों का कहना है कि यदि पंचायत के कार्यो में पंचों का कोई अस्तित्व नही है तो पंचों का निर्वाचन क्यो किया जाता है. ऐसी स्तिथि में सरपंच, सचिव और सरपंच प्रतिनिधि के ऊपर यदि उचित कार्यवाही और जाँच नही की जाती तो समस्त पंच अपने स्वेच्छा से अपना स्तीफा देंगे.

मिली जानकारी के अनुसार इसकी शिकायत 13 जुलाई 2020 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी को किया गया है. बताया गया कि अभी तक कोई जाँच कार्यवाही नही हुई है.  ग्रामीणों का कहना है कि इसकी जांच नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री के पास शिकायत किया जावेगा,  निष्पक्ष जांच होते तक चुप नहीं रहेंगे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें