छत्तीसगढ़:-होटल में गंदगी, होटल संचालक को पड़ गया भारी..नगर नि... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़:-होटल में गंदगी, होटल संचालक को पड़ गया भारी..नगर निगम ने दी अंतिम चेतवानी साथ ही वसूले 5000 का जुर्माना..

जनता होटल परिसर में भारी गंदगी एवं सफाई का पूर्ण अभाव पाया गया। जिस पर नगर निगम की टीम ने 5 हजार का जुर्माना वसूला गया है। बता दें कि जनशिकायतें मिलने पर नगर निगम रायपुर के जोन 9 के जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जीई रोड स्थित जनता होटल तेलीबांधा पहुंचकर वहां होटल परिसर की सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।

अवलोकन के दौरान तेलीबांधा जनता होटल परिसर में भारी गंदगी एवं सफाई का पूर्ण अभाव पाया गया। जिस पर नगर निगम ने 5 हजार जुर्मानें की राशि वसूली गई। इसके साथ ही तत्काल स्वच्छता होटल परिसर में कायम करने के निर्देश दिए और आगे स्वच्छता का अभाव मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें