फर्जी पट्टा बनाकर बैंक से निकाला गया ऋण, पीड़ित ने की शिकायत.... - CG Sandesh

फर्जी पट्टा बनाकर बैंक से निकाला गया ऋण, पीड़ित ने की शिकायत.

पंजाब नेशनल बैंक शाखा सरायपाली जिला महासमुंद से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी पट्टा बनाकर लोन निकालने की बात सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2017 में गांव के ही किसी व्यक्ति द्वारा खसरा नम्बर 191 का फर्जी पट्टा बनाकर कुल 3 लाख रु ऋण ले लिया.

मामला सरायपाली ब्लाक के ग्राम लमकेनी का है जहाँ के निवासी प्रमोद प्रधान पिता विद्याधर प्रधान उम्र 35 वर्ष ने थाना प्रभारी बसना और सरायपाली एसडीएम के पास एक लिखित शिकायत कर मामले में अविलम्ब जाँच की मांग की है.

प्रमोद प्रधान ने बताया कि इस बात की जानकारी उनको तब हुई जब वे धान बेचने के लिए पट्टा ऑनलाइन करवाने पटवारी के पास गए थे. जहाँ पटवारी ने उनसे कहा कि आपके पट्टे में ऋण लिया गया है इसलिए धान बेचने के लिए ऑनलाइन संभव नही है. उनको बताया गया कि पंजाब नेशनल बैंक सरायपाली से ऋण लेने पर खसरा नम्बर 191 सत्र 2017 से बंधक है.

इसके बाद प्रमोद प्रधान ने जब पंजाब नेशनल बैंक शाखा सरायपाली के बैंक मैनेजर से इस बारें में जानकारी ली तो बैंक मैनेजर ने उन्हें बंधक बने पट्टे को दिखाया. जो गांव के व्यक्ति के नाम से है और वह व्यक्ति जमीन खसरा नम्बर 191 में कुल 3 लाख रु का ऋण निकालकर उसे बंधक बना दिया है. मैनेजर के द्वारा बताया गया कि एक ही जमीन के खसरा नम्बर 191 का फर्जी पट्टा बनाकर हमारे सांथ धोखाधड़ी किया गया है जिसके लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें