बिग बॉस 14 शो शुरू होने से पहले बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट जानिए... - CG Sandesh

बिग बॉस 14 शो शुरू होने से पहले बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट जानिए वजह..


टेलीविज़न के मशहूर रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 14 वें सीज़न में कौन कंटेस्टेंट बनने वाला है, इसका खुलासा अभी सीधे तौर पर नहीं हुआ है. लेकिन शो शुरू होने से पहले कौन बाहर हो गया है, इसके बारे में निश्चित रूप से खबर बाहर आ रही है. सलमान खान की हिट टाइगर सीरीज़ 'एक था टाइगर' और 'टाइगर ज़िंदा है' दोनों में नज़र आने वाली अभिनेत्री गावी चहल ने बिग बॉस के घर में एंट्री लेने से पहले अलविदा कह दिया है.

गावी को इस रियलिटी शो के नए सीजन में एक प्रतियोगी के रूप में चुना गया था. लेकिन, कुछ निजी कारणों के चलते, गावी ने शो शुरू होने से पहले ही छुट्टी ले ली. गावी ने कुछ समय पहले इस शो के निर्माताओं के साथ लिखित में पूरा अनुबंध किया था. हालांकि, उन्हें अचानक मजबूरी में बिग बॉस का शो छोड़ना पड़ा.

हाल ही में गावी ने अपनी आंख की सर्जरी करवाई है. इसी वजह से चिकित्सक ने उन्हें बिस्तर पर पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है. उन्हें 3 सप्ताह के लिए यह आराम करना होगा, इस वजह से गावी ने अब इस शो से अपना नाम वापस ले लिया है. ऐसा नहीं है कि अभिनेता इस शो में वापसी नहीं कर पाएंगे. यह संभव है कि वह वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में प्रवेश करेंगे.

आपको बता दें कि गावी को सलमान खान की सुपरहिट फिल्मों में देखा गया है. लेकिन उन्होंने कुछ टेलीविज़न शो जैसे; उन्होंने मोहे रंग दे, महाराजा रणजीत सिंह, राधाकृष्ण आदि में भी काम किया है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें