देश की वर्तमान स्थिति से निपटने सोनिया गांधी, राहुल गांधी एक... - CG Sandesh

देश की वर्तमान स्थिति से निपटने सोनिया गांधी, राहुल गांधी एकमात्र आशा की किरण.. ! छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष बनने का किया आग्रह..

सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर दोबारा अध्यक्ष बनने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि जनता ने गांधी-नेहरू परिवार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है। इसके साथ ही सीएम बघेल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी अनुरोध किया है कि चुनौती की इस घड़ी में पार्टी में एकजुटता बनाए रखें।

भूपेश बघेल ने राहुल गांधी को पत्र के माध्यम से कहा कि पार्टी के कुछ नेता सार्वजनिक रूप से वैचारिक असहमति की चर्चा शुरू किए हैं, असहमति से अविचलित रहते हुए देश को नई दिशा दिखाएं। पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता चाहते हैं कि आप अध्यक्ष बने, देश की वर्तमान स्थिति से निपटने सोनिया गांधी, राहुल गांधी एकमात्र आशा की किरण दिखाई देती है। अपने पत्र को उन्होंने ट्वीटर पर भी शेयर किया है।
साथ ही लिखा कि ”हर चुनौती में हमारे लिए उम्मीद की किरण सोनिया जी और आदरणीय राहुल जी हैं। हम सभी आपके साथ हैं। छत्तीसगढ़ और देश के करोड़ों कार्यकर्ता और देशवासी आपके साथ हैं। देश जिस संकटपूर्ण दौर से गुजर रहा है उससे आपके नेतृत्व में ही छुटकारा मिलेगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें