अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली राजस्व कुणाल दुदावत के द्वारा प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों का कोविड-19 के संबंध में मीटिंग लिया गया.
अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली राजस्व कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में एवं बीएमओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर, बीपीएम शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी.आर. धृतलहरे के उपस्थिति में आज दिनांक 22 अगस्त 2020 को विकासखंड सरायपाली के समस्त प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालकों व डॉक्टरों का आवश्यक बैठक रखा गया.
जिसमें कोरोना वैश्विक महामारी के बढ़ते केस को कम करने के उपायों को अनिवार्य रूप से पालन करने के संबंध में चर्चा किया गया.
अनुविभागीय अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि अपने अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों को बिना मास्क के प्रवेश नहीं देवें क्लीनिक मे प्रवेश के पूर्व मरीजों का सैनिटाइजर से हाथ साफ कराएं एवं सभी सर्दी खांसी बुखार वाले मरीजों का पूरा नाम पता दर्ज करके निकटतम स्वास्थ्य केंद्र को सूची उपलब्ध कराएं.
विकासखंड सरायपाली के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटसेंदरी, सिंघोड़ा, बलोदा, तोरेसिंहा व लोकल सरायपाली में रैपिड एंटीजन किट से निशुल्क कोरोना की जांच की सुविधा उपलब्ध है । सभी अस्पतालों को बीएमडब्ल्यू के नियम को अनिवार्य रूप से पालन करते हुए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड मेअपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराना है साथ ही मलेरिया ,डायरिया, रक्ताल्पता से पीड़ित गर्भवती महिला ,टीबी से पीड़ित मरीजों की जानकारी देना है.
कुछ बीएएमएस डॉक्टर मेडिकल स्टोर मे क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं एवं अनाधिकृत एलोपैथिक दवाई का उपयोग कर रहे हैं ऐसी शिकायत आम जनता से प्राप्त हो रही है ऐसे लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी एवं कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करने वाले अस्पताल संचालकों के विरुद्ध महामारी अधिनियम के तहत कारवाई किया जाएगा.