महासमुंद : बीते 24 घंटे में सरायपाली में सबसे अधिक 105 मिमी वर्षा.
ओडिशा और उसके आसपास झारखंड के ऊपर स्थित लो प्रेशर एरिया व ऊपरी हवा के चक्रवात के असर से जिले में शुक्रवार को तेज बारिश हुई। जिले में पिछले 24 घंटे में 44 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। सर्वाधिक 105.6 मिमी बारिश सरायपाली ब्लॉक में हुई वहीं महासमुंद ब्लॉक में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज और कल भी जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिले में अब तक सीजन की 79 फीसदी बारिश हो चुकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार और शुक्रवार को जिले के महासमुंद ब्लॉक में 16.4, बसना में 21.6, पिथौरा में 26.7 और बागबाहरा में 50.4 मिमी, सरायपाली ब्लॉक में 105.6 मिमी बारिश हुई। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थिति में है। एक पूर्व पश्चिम शियर जोन 22 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके असर से शनिवार और रविवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के साथ गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
सरायपाली में अब तक 1176.3 मिमी बारिश
जिले
में 1 जून से लेकर 21 अगस्त तक कुल 948.9 मिमी औसत बारिश हो चुकी है।
बारिश के मामले में सरायपाली ब्लॉक सबसे आगे है। सरायपाली में अब तक 1176.3
मिमी बारिश हो चुकी है। वहीं सबसे कम बारिश पिथौरा ब्लॉक में दर्ज की गई
है। यहां अब तक 588.4 मिमी बारिश हुई है, जो कि पिछले साल से भी कम है।
पिछले साल पिथौरा ब्लॉक में 21 अगस्त तक 669.1 मिमी बारिश हो चुकी थी।
पिछले वर्ष महासमुंद ब्लॉक में अब तक 852.1 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस साल
809.9 मिमी बारिश हुई है।