बेहोश हो गया किसान तिलकराम भोई, 10 बजे से लगा था कतार में.
किसानों को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जैसे ही न्याय योजना के तहत दूसरी क़िस्त जारी हुई. वैसे ही किसान आज निकासी के कि लिए सुबह से ही बैंक के कतार में लगे है. बसना सरायपाली के जिला सहकारी बैंको के बाहर सैकड़ो के तादात में किसान राशि निकालने के लिए पहुंचे. जहाँ किसानों में ख़ुशी की लहर भी दिखाई दी.
लेकिन इस डिजिटल युग के जमाने मे आज भी बैंक पास बुक लेकर किसानों को लंबी कतार में घंटो इंतजार करना पड़ रहा है. कई बार किसानों को अगले दिन राशि मिलती है. जिससे कई किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है.
वही आज महासमुंद जिले के सरायपाली जिला सहकारी शाखा के बाहर सुबह 10 बजे से कतार में लगा हुआ. जहाँ एक ग्रामीण किसान तिलकराम भोई आकासखार से अन्य किसानों के साथ आया था. और सुबह 10 बजे से कतार मे खड़े-खड़े 2:30 तक के आस-पास बेहोश हो गया. जिसे बाद उन्हें बैंक के पास ही बैठाया गया.