न्याय योजना के तहत किसानों के खातों में पहुंची दूसरी क़िस्त, बैंको के सामने लगी भीड़.
छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी न्याय योजना के तहत किसानों को दूसरी किस्त का भुगतान आज सुबह कई किसानों को उनके सुबह उठने पहले ही उनके खातों में ट्रांसफर किया जा चूका था. सरायपाली के विजय कुमार मिर्धा ने बताया कि कल उन्हें समचार के माध्यम से इस बात की जानकारी प्राप्त हुई की भूपेश सरकार ने सत्ता में आने से पहले जो 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल धान देने का वादा किया था वह राशि जारी की जा चुकी है. लेकिन कल देर रात तक विजय कुमार मिर्धा के अकाउंट में पैसे नहीं पहुंचने से वह चिंतित थे.
इसके बाद जब उन्होंने आज सुबह उठकर अपना मोबाइल
देखा तो करीब 5 बजकर 4 मिनट में उन्हें खाते में राजीव गांधी न्याय योजना के तहत
दूसरी राशि पहुँच चुकी थी. जिसे लेकर उन्होंने ख़ुशी जाहिर की. वहीं किसानो के खाते
में पैसे आते ही सरायपाली और बसना में बैंक के बाहर भारी भीड़ लगी हुई है.

