गाज गिरने से गर्भवती महिला की मौत, माँ गंभीर रूप से घायल.    - CG Sandesh

गाज गिरने से गर्भवती महिला की मौत, माँ गंभीर रूप से घायल.

बसना विकासखंड के ग्राम बिछिया में बीती रात गाज गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई. जबकि इसी घटना में उसकी माँ बुरी तरह झुलस गई है. जिसे रायपुर रेफर कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार मृतका अनुसुइया भोई पति तरुण भोई उम्र 30 वर्ष ग्राम बिछिया पोटापारा निवासी गर्भवती थी. जिसकी डिलीवरी को महज 1 सप्ताह बचा था और वह अपने मायके आई थी.

बीती रात शौच के लिए वह अपनी मां नंदी भोई को जगा कर घर से आंगन की ओर जाने लगी इसी बीच आसमान में बिजली कड़कने के साथ उस पर गाज गिरी. जिसमें झुलस कर गर्भवती महिला अनुसूया भोई की मौके पर मौत हो गई. जबकि, उसके साथ आर ही उसकी मां नंदी भोई गाज गिरने से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई.

घटना की जानकारी परिजनों को हुई. परिजनों द्वारा घटना की जानकारी 112 को फोन पर दी. 112 की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद  गर्भवती महिला एवं उसकी मां को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया. जहां डॉक्टर ने गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया.

वहीं, गंभीर रूप से घायल मृतका की माता नंदी भोई की गंभीर हालत को देखते ही उसे रायपुर रिफर किया गया है. मामले में बसना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें