किसानों अन्नदाताओं से किया वादा दूसरी क़िस्त के रूप में हुई पूरी : ज़फर उल्ला
किसान न्याय योजना के तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने दूसरी क़िस्त जारी करते हुए किसानों से किया वादा पूरा किया लोकसभा अध्यक्ष आईटी सेल अध्यक्ष ज़फर उल्ला में बताया कि दूसरी क़िस्त मे एक लाख 28 हजार से ज्यादा किसानों के खाते में लगभग 130 करोड़ 62लाख 75हजार की राशि किसानों के खाते में डाली गई जो कि किसानों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
ज़फर उल्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसानों को लेकर पिछले 15सालों से गंभीर रहे है चुकी वे स्वयं एक किसान है उनकी पीड़ा उनकी समस्यों से अवगत है किसानों को 2500₹ मूल्य धान की राशि देना हो चाहे रोका छेका की बात हो या गोठान की चाहे हो गोबर से आमदनी बढ़ाने की इन सभी मे किसानों का बड़ा लाभ होगा छत्तीसगढ़ प्रदेश एक समय धान का कटोरा कहलाया जाता था परंतु विगत 15 वषो से छत्तीसगढ़ प्रदेस में किसानी को ख़त्म करने का काम किया गया पूर्व की सरकार द्वारा किसानों की आत्महत्या लगातार बढती रही किसान कर्ज के बोझ तले किसानी से दूर होते रहे।
ज़फर उल्ला ने बतलाया कि जब से छत्तीसगढ़ में काँग्रेस की सरकार आई है किसानों अन्नदाताओं में बड़ी राहत देखने को मिली है किसानों की कर्जा माफी से किसानो को एक बड़ी समस्या से निजात मिला है तो वही 2500₹ धान की मूल्य से किसानों के अंदर खेती के लिए प्रेरित किया है आज वो किसान जिसने किसानी छोड़ दी थी वो किसान खेती करने लगा है ओर छत्तीसगढ़ में लगभग 2 लाख नए किसानों ने खेती के लिए रुचि दिखाई है।
आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार ने समर्थन मूल्य की दूसरी किस्त जारी कर किसानों से किया अपना वादे पर मुहर लगाया दूसरी क़िस्त सही समय पर किसानों के खाते में डाली गई जिससे की किसानों को खेती के लिए आवश्यकता रहती है हर कदम पर कांग्रेस सरकार किसानों के साथ खड़ी है और आगे भी किसानों के हितैसी बने रहेगी
।