तीन बकरियां हुई चोरी, मामला दर्ज.  - CG Sandesh

तीन बकरियां हुई चोरी, मामला दर्ज.

अंकुर अग्रवाल उम्र 30 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती टुरीहटरी रायपुर ने खल्लारी थाना में तीन बकरियां के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

अंकुर अग्रवाल ने बताया कि ग्राम हाडाबंद NH 353 ओवर ब्रिज पुल के बगल में उसका फार्म हाऊस है जहाँ वह मुर्गी पालन,  बकरी पालन व कृषि सम्बंधी कार्य पिछले 3-4 महिने से कर रहा है. अंकुर ने बताया कि उसके फार्म हाऊस में कुल 24 नग बकरा-बकरी थे. जिन्हें 18 अगस्त 2020 के रात्रि करीब 7.00 बजे बकरा-बकरी के शेड के दरवाजा बंद करके रखा गया था.

इसके बाद अंकुर जब सुबह 8.30 बजे बकरियों को देखने उनके शेड अंदर घुसा तो शेड का सीमेंट सीट खुला हुआ था और बकरियों की गिनती की तो उसमें से 02 नग बकरी व 01 नग बकरा नहीं था. जिसे अज्ञात चोरो द्वारा बकरा-बकरी के शेड के सीमेंट सीट को खोलकर दिनांक चोरी कर लिया गया. बकरियों की अनुमानित कीमती तीस हजार रूपये(30,000/- रू.) है. मामले की शिकायत पर पुलिस अज्ञात के विरुद्ध धारा 380, 457 आईपीसी कायम किया है. 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें