सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में 20 अगस्त 2020 को सद्भभावना दिवस मनाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस पी वारे के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में बीएमओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर ,डॉ किरण रोहलेडर, डॉक्टर प्रेमलाल साहू, डॉ राजेश सिंह ,डॉक्टर डोला राम भोई, बीपीएम शीतल सिंह एवं समस्त स्टाफ के द्वारा 20 अगस्त 2020 को सद्भावना दिवस मनाया गया एवं सभी स्टाफ को शपथ दिलाया गया.
बीएमओ द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि सद्भावना का मतलब एक दूसरे के प्रति अच्छी भावना रखना होता है सद्भावना दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को उनके द्वारा राष्ट्र की प्रगति मे अविस्मरणीय प्रयास एवं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं में उनके अभूतपूर्व योगदान को याद के रूप में मनाया जाता है हमारे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आम जनता से सीधा संपर्क रहता है इसलिए हम सभी का यह नैतिक दायित्व होता है कि हम जनता से सद्भावना रखते हुए अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करें.
सद्भावना प्रतिज्ञा
मैं यह पूरी गंभीर प्रतिज्ञा लेता हूं कि मैं जाति ,धर्म ,क्षेत्र और भाषा को बिना ध्यान दिए भारत के सभी लोगों के प्रति भावनात्मक एकात्मकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा एवं बिना हिंसा के संवैधानिक साधनों और बातचीत के द्वारा एक दूसरे की बीच की दूरी को अवश्य समाप्त करूंगा।
उपरोक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे के द्वारा दिया गया