नदी पार करके 5 किलोमीटर पैदल सफर कर नक्सल प्रभावित इलाकों में कोरोना ट्रेसिंग का कार्य, सभी ओर हो रही.
महासमुन्द जिले में सोशल मिडिया में सरायपाली स्वास्थ विभाग के RHO और चिरायु के टीम के एक फोटो को लगातार वायरल हो रहा है और उस टीम की सराहना की जा रही है.
आपको बता दें कि टीम ने कटंगीनाला नाम के नदी को पार करके 5 किलो मीटर दूर ग्रामीण क्षेत्रो में स्वास्थ विभाग के टीम द्वारा ट्रेसिंग का कार्य किया गया है. बता दे कि जिस जगह ट्रेसिंग कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग के RHO और चिरायु टीम पहुँची थी वह ग्रामीण इलाके नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आता है. जहाँ देर रात उन ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य किया गया.
स्वास्थ टीम द्वारा कंधे से ऊपर बहती कटँगी नदी को पार करके पलसापली क्षेत्रो में कार्य किया. जिसकी सभी ओर सराहना किया जा रहा है.
टीम में डॉक्टर जनक कुमार जेरी, राम प्रकाश चौधरी, राजकुमार पटेल ,विनय बारिक, डोला मणी भोई, भीष्मा राणा, चिंताराम सिदार द्वारा कोरोना सैंपलिंग का कार्य किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के चिरायु टीम का नेतृत्व डॉक्टर अनुपा दास, डॉक्टर राजेश सिंह एवं डॉक्टर जनक कुमार जेरी के हाथ में है.