गढ़फुलझर मंडल के पदाधिकारियों का परिचयात्मक बैठक संपन्न. - CG Sandesh

गढ़फुलझर मंडल के पदाधिकारियों का परिचयात्मक बैठक संपन्न.

आज भाजपा मंडल गढ़फुलझर के पदाधिकारियों का परिचयात्मक प्रथम बैठक संपन्न हुई। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए यह बैठक केवल मण्डल के शीर्ष पदाधिकारियों की बैठक थी।जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का एक दूसरे से परिचय प्राप्त करना एकमात्र उद्देश्य था। इस बैठक में जिले के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ नेता सुवर्धन प्रधान जी एवं वर्तमान जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी जी उपस्थित थे।

जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी ने पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर संगठन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पदाधिकारियों को अपने कर्तव्य बोध से अवगत कराया और पदाधिकारियों से अपील की की जिले के 18 मंडलों में से गढ़फुलझर मंडल भारतीय जनता पार्टी की दृष्टि से विशेष स्थान रखता है और इस महत्व को आप लोग समझते हुए हमेशा की तरह मंडल को और आगे ले जाने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाएंगे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी जी ने अपने विचारों को विराम दिया। अंत में नवनियुक्त मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और अपने संगठन के कार्यों के अनुभव को कार्यकर्ताओं के बीच साझा किया।

मंडल अध्यक्ष  माधव साव जी ने जानकारी दी है की इसी प्रकार सीमित संख्या में कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक आगामी दिनों में संपन्न होगी और उन्हें उनके कर्तव्यों से अवगत कराया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री नरेंद्र साहू जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री हरजिंदर सिंह हरजु ने किया। पूरे बैठक का संकलन मण्डल के मीडिया प्रभारी नवीन साव जी ने करते हुए प्रेस को यह जानकारी दी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें