चाकू की नोक पर बंधक बनाकर  लूट को अंजाम देने वाले तीन गिरफ्त... - CG Sandesh

चाकू की नोक पर बंधक बनाकर लूट को अंजाम देने वाले तीन गिरफ्तार

चाकू की नोक पर बंधक बनाकर घर से लूट को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को महासमुंद जिला के सिंघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है.  मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त की रात तीन अज्ञात लोगों द्वारा ग्राम छुहिया के रमेश पटेल के घर में घुसकर वहां परिवार के सदस्य को बंधक बनाकर नकदी रकम 80,000 रुपये, सोने चांदी के जेवर और मोबाइल फोन लूट लिया और वहां से फरार हो गए.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की छानबीन शुरू की. इसी बीच पूछताछ में सामने आया कि सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर में दूर के रिश्तेदार सुरेंद्र पटेल द्वारा घटना में शामिल होने की बात निकल कर सामने आने के बाद सारंगढ़ थाना और महासमुंद जिला पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र पटेल परमेश्वर यादव और राम बाबू चौहान को गिरफ्तार किया.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23,000 रुपये नगद सोने के जेवर, मोबाइल, प्रयुक्त मोटरसायकल और कट्टा जप्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 498 394 आईपीसी और 25 , 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें