मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर 3 लोगों पर मामला दर्ज... - CG Sandesh

मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने पर 3 लोगों पर मामला दर्ज.

सरायपाली थाना में कांग्रेस नेता  हरदीप सिंह रैना व हरमन दीप सिंह और  अखिलेश सतपथी पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया गया है. मिली जानकरी के अनुसार सतिंदर सिंह गुरूद्वारा सरायपाली राजस्थानी ढाबा से अपने भाई तरसेम सिंह के साथ खाना खाकर वापस आ रहे थे. तभी जगन्नाथ विहार कालोनी मेन रोड के पास हरदीप सिंह रैना, हरमन दीप सिंह एवं अखिलेश सतपथी विपरित दिशा से आये और कुछ दिन पूर्व उसके भाई के साथ में हुए विवाद के बारे में बोलते हुए मां बहन की अश्लील गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का एवं किसी धारदार वस्तु से मारपीट किये. जिससे दोनों को चोट लगा है. मामले की शिकायत पर सारायपाली पुलिस ने अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें