बसना - राज्य स्तरीय जम्बोरी स्काउट गाइड कैम्प के लिए बसना ब्लॉक की टीम रवाना
24/12/17 से 02/01/18 तक सोमनी, जिला राजनांदगांव में होने वाले राज्य स्तरीय जम्बोरी स्काउट गाइड कैम्प के लिए आज बसना ब्लॉक की टीम श्री पूर्णानंद मिश्रा जी और श्री विवेकानंद दास जी जी के नेतृत्व में बसना जनपद कार्यालय से रवाना हुई। पूरी टीम को भाजयुमो उपाध्यक्ष दिपेश मिश्रा जी, सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बद्री विशाल जोलहे जी, शिक्षाकर्मी संघ के अध्यक्ष विजय धृतलहरे जी,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नंद कुमार चौधरी जी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस बार पूरे में जिले में सबसे अधिक 71 स्काउट गाइड बसना ब्लॉक से इस कैम्प में हिस्सा ले रहे है। जिसमे 42 गाइड और 29 स्काउट शामिल है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें