स्कूटी में सुबह घूमने निकली युवती की कुटेला ओभर ब्रिज के ऊपर... - CG Sandesh

स्कूटी में सुबह घूमने निकली युवती की कुटेला ओभर ब्रिज के ऊपर हुई मौत.

सरायपाली पुलिस को आज लगभग सुबह 8:30 बजे एक युवती गंभीर हालात में सरायपाली के कुटेला ओभर ब्रिज के ऊपर मिलने की सुचना मिली. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फोन पर सूचना देने वाला भी वहां नही था, घटना स्थल पर जब पुलिस ने अन्य व्यक्तियों से पूछताछ किया गया तो किसी ने भी इस बात की जानकारी नहीं होना बताया. सरायपाली पुलिस के मुताबिक किसी अज्ञात वाहन द्वारा युवती को ठोकर मारकर भाग जाना बताया जा रहा है.

सरायपाली पुलिस और 108 के मदद से युवती को सरायपाली स्वास्थ केंद्र लाया गया. स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार युवती की मौत अस्पताल लाने से पहले ही हो गई थी. सरायपाली पुलिस ने बताया कि युवती सिलतरा निवासी है. जिसका नाम नम्रता सोनवानी है. जोकि जनपद पंचायत सरायपाली के इंजीनियर अनिल बंजारे की साली है. जहाँ युवती रहती थी.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें