छत्तीसगढ़ :-पहले नाबालिग से किया दुष्कर्म उसके बाद फ़ोटो फेसबु... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ :-पहले नाबालिग से किया दुष्कर्म उसके बाद फ़ोटो फेसबुक ,व्हाट्सएप में वायरल करने के नाम से ब्लैकमेल कर ऐंठे पीड़िता की माता जी की जेवरात और पैसे, दो आरोपी गिरफ्तार...

दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और ब्लैकमेल कर जेवरात-पैसे एंठने का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.


पुलिस में की गई शिकायत के मुताबिक नाबालिग लड़की के साथ आरोपी आकाश गोस्वामी ने किराए के मकान में शारीरिक संबंध बनाया और अपचारी बालक से सबूत के तौर पर उसका फोटो खींचवा लिया. इसके बाद फोटो को व्हाटसएप और फेसबुक में वायरल करने की धमकी देकर उसकी मां के जेवर और नगदी 20 हजार रुपए ले लिए. शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरु की और 19 वर्षीय आरोपी आकाश गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी और अपचारी बालक के कब्जे से 2 मोबाइल और 6 हजार रुपए नगद बरामद हुआ है.

सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि दुष्कर्म की शिकायत आई थी जिसमें लड़की नाबालिग थी. दुष्कर्म करने वाला आरोपी आकाश गोस्वामी को 376 के तहत गिरफ्तार कर लिया है. उसके नाबालिग साथी पर 384 की धारा के तहत नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करने की कार्रवाई की गई है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें