सट्टा पट्टी के साथ 2 गिरफ्तार - CG Sandesh

सट्टा पट्टी के साथ 2 गिरफ्तार

ताजनगर सरायपाली गुप्ता किराना के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर सरायपाली पुलिस द्वारा मोहम्मद अब्जल को पकडा गया जिनके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी जिसमें अंको में रूपये में दांव लगाया गया अंकित है. एक नग पेन, एक नग सैमसंग मोबाइल A50S कि. 15000 रू. एवं नगदी रकम 2855 रूपये जुमला किमती 17855रू.को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया. आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट का पाये जाने से समय सदर में गिर0 किया किया. मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका में रिहा किया गया.

वही एक दूसरा मामला में मुखबीर की सुचना पर सरायपाली पुलिस ने सेंटपारा चौक आम जगह सरायपाली पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया. जहां लकेश्वर सिन्हा पिता नंदलाल सिन्हा उम्र 25 साल सरकंडा थाना पिथौरा हाल मंजित ढाबा सरायपाली का रहने वाला बताया जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी, एक नग पेन, सैमसंग कंपनी का एक नग स्क्रीनटच मोबाइल कि. 3000 रू., वीवों कंपनी का एक नग स्क्रीनटच मोबाइल कि. 5000 रू एवं नगदी रकम 5920रूपये जुमला किमती 13920रू. को जप्त कर लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें