कोरोना से इतनी दहशत की गुजरात से छत्तीसगढ़ पैदल चलकर आये मजदू... - CG Sandesh

कोरोना से इतनी दहशत की गुजरात से छत्तीसगढ़ पैदल चलकर आये मजदूर ने अस्पताल के एक्जास्ट पंखे में लगा ली फांसी...मौत के डर से मौत को लगा ली गले...!

 जांजगीर। कोरोना से मरने वालों का प्रतिशत चाहे काम हो, रिकवरी रेट चाहे जितनी ज्यादा हो, कोरोना पॉजिटिव आने वाले मरीज एक बार दहशत में तो आ ही जाते हैं। कई लोगों ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आत्महत्या कर ली है। ऐसा ही एक वाक्या जांजगीर जिले के कोविड सेंटर में घटित हुआ जब कोरोना पॉजिटिव मरीज ने बाथरूम में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

मालखरौदा के जागमहन गांव निवासी युवक पिछहले दो साल से गुजरात में रहकर काम करता था। जब कोरोना संक्रमण काल शुरू हुए तो वहां काम भी ठप्प हो गया। इसलिए वह गुजरात से अपने गांव लौट आया। ग्रामीणों ने बताया कि वह पैदल ही अपने गांव आ गया था। यहां आने के बाद जब स्वास्थ विभाग ने उसकी जांच की तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसे जांजगीर के दिव्यांग स्कूल कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था।

बुधवार की रात जब युवक बहुत देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आया तब उसकी माँ जो वहीं इलाज करा रही थी, ने स्टाफ नर्स को इसकी जानकारी दी। इसके बाद डॉक्टर्स को उसका पता चला तब उन्होंने खोजबीन शुरू की। इसके बाद जब डॉक्टर ने बाथरूम में देखा तो उनके होश उड़ गए। कोरोना मरीज बाथरूम के एक्जॉस्ट फैन से लटक रहा था। युवक की मौत हो चुकी थी। उक्त घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।

गुरुवार की सुबह पुलिस ने कोविड सेन्टर पहुंच कर लैश का पंचनामा किया और उसे पोस्टमॉर्टेम कराकर उसे दफना दिया गया। पुलिस को मृतक की जांच करने PPE किट पहननी पढ़ी। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें