सीएम भूपेश बघेल के निमंत्रण पर वृद्धा लता भोई  पहुंची सीएम ह... - CG Sandesh

सीएम भूपेश बघेल के निमंत्रण पर वृद्धा लता भोई पहुंची सीएम हाउस, सीएम को आर्शीवाद स्वरूप 2 सौ रू का नोट देते हुए किसानो के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यो की प्रशंसा की.

सरायपाली। अंचल के दूरस्थ व ओडिसा सीमा से लगे ग्राम जंगलबेढ़ा की लता भोई (70) मंगलवार 4 अगस्त को सीएम भूपेश बघेल के निमंत्रण पर कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर, राजेन्द्र चंद्राकर एवं विश्वजीत बेहेरा के साथ सीएम हाउस पंहुची। जहां सीएम भूपेश बघेल ने वृद्धा लता भोई से करीब 15 से 20 मिनट तक चर्चा की।

चर्चा के दौरान वृद्धा लता भोई ने सीएम को आर्शीवाद स्वरूप 2 सौ रू का नोट देते हुए किसानो के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्यो की प्रशंसा की। वृद्धा ने बताया कि उसके गांव में खेती का कार्य उसका पुत्र करता है। 4 बहनो के बीच इकलौता भाई की आर्थिक स्थिति 25 सौ रू धान के समर्थन मूल्य और कर्जमाफी से बदल गई। अब गोधन न्याय योजना के जरीए गोबर बेचकर उसका पुत्र कृषक पशुओ की देखभाल भी कर सकेगा। गोठान निर्माण से गांवो में फसलो को पशुओ से होने वाले नुकसान से भी बचाया जा सकेगा।

वृद्धा लता भोई ने सीएम भूपेश बघेल को जंगलबेढ़ा आने का न्यौता भी दिया। जिस पर सीएम ने आश्वासन देते हुए बुजूर्ग माता का आर्शीवाद लेते हुए उसे साडी भेंट की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के चलते वृद्धा लता भोई द्वारा दिए गए आर्शीवाद से गदगद नजर आए। उन्होनें कहा कि प्रदेश के प्रत्येक पंचायतो में गोठान और गोधन न्याय योजना के जरीए किसानो को लाभान्वित करने के लिए प्रशासन को निर्देश दिया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गांव के विकास कार्यो, खेती-किसानी की स्थिति के संबघ में सौरभ गोयल, देवेश साहू, किशन पटेल, सागर डोंगरे, पप्पू अग्रवाल, मधुबन भोई, अकबर भोई, ग्राम जंगलबेढ़ा सरपंच रामलाल विशाल से जानकारी ली।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें