गत चैम्पियन नडाल अमेरिकी ओपन नहीं खेलेंगे - CG Sandesh

गत चैम्पियन नडाल अमेरिकी ओपन नहीं खेलेंगे

गत चैम्पियन रफेल नडाल कोरोना वायरस महामारी के कारण अमेरिकी ओपन नहीं खेलेंगे जिससे रोजर फेडरर के ग्रैंडस्लैम खिताबों के रिकार्ड की बराबरी के लिये उन्हें और इंतजार करना होगा ।

नडाल ने सिलसिलेवार ट्वीट में मंगलवार को अपने फैसले की जानकारी दी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हालात काफी पेचीदा हैं और कोविड - 19 के मामले बढते जा रहे हैं । ऐसा लगता है कि हम इस पर काबू नहीं पा सके हैं ।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिकी ओपन नहीं खेलने का फैसला वह नहीं लेना चाहते थे लेकिन इन हालात में यात्रा नहीं कर सकते ।

महिला वर्ग में नंबर एक खिलाड़ी एशले बार्टी पहले ही नाम वापिस ले चुकी है । फेडरर भी घुटने के आपरेशन के कारण नहीं खेलेंगे ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें