शर्मनाक हरकत:- छत्तीसगढ़  छोटी छोटी 5 बच्चियों से 65 साल के ब... - CG Sandesh

शर्मनाक हरकत:- छत्तीसगढ़ छोटी छोटी 5 बच्चियों से 65 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, घर मे टीवी देखने बुलाकर करता था दरिंदगी..!पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र मे 5 बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में शिकायत के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपनी विवेचना शुरू कर दी है।

छोटी छोटी बच्चियों की नादानी का आरोपी ने तीन दिनों तक फायदा उठाया। आरोप है कि 65 साल का रेखूराम सात से नौ साल की बच्चियों को अपने घर दोपहर में 12 से 4 बजे के बीच टीवी देखने के लिये बुलाता था और उनसे छेड़छाड़ करता था।

इसका खुलासा उस समय हुआ जब एक बच्ची ने तकलीफ और दर्द होने की बात अपनी मां को बताई।परिजनों से मिली शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है ।।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें