छत्तीसगढ़:-फोन कर पँचायत भवन बुलाया और बीजेपी नेता की कर दी न... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़:-फोन कर पँचायत भवन बुलाया और बीजेपी नेता की कर दी निर्मम हत्या...

जांजगीर जिले के बिर्रा गांव से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच गोपीचन्द कर्ष की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि गोपीचन्द कर्ष की लाश पंचायत भवन के पास खून से लथपथ मिली है। मामले की जानकारी होने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला शनिवार का है, जहां बिर्रा गांव निवासी गोपीचन्द कर्ष की लाश गांव के ही पंचायत भवन के पास खून से लथपथ मिली है। गोपीचन्द भाजपा नेता है और पहले गांव के सरपंच रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि गोपीचंद की हत्या धारदार हथियार से की गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें