गांव में अवैध शराब बिक्री के सम्बंध में बैठक, मुखबिरी के शक ... - CG Sandesh

गांव में अवैध शराब बिक्री के सम्बंध में बैठक, मुखबिरी के शक में स्कूल संचालक से गाली गलौच

ग्राम बडे साजापाली के शारदा देवी प्राइवेट स्कुल का संचालक ने 31 जुलाई 2020 को 01.30 बजे पंचायत द्वारा ग्राम बडे साजापाली में मीटिंग के दौरान हुए गाली गलौच का रिपोर्ट दर्ज करवाया है.

शिकायत में बताया गया कि ग्राम का समारू लाल यादव, मन्नू लाल यादव द्वारा अवैध रूप से ग्राम में शराब बिक्री किया जा रहा है. उसके संबंध में मीटिंग में समारू लाल यादव ,मन्नू लाल यादव, रेखा यादव तथा समारू लाल यादव की पत्नी को मीटिंग में बुलाया गया जो मीटिंग में आये.

जहाँ उन्हें पंचायत द्वारा ग्राम में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिए मना किया गया जो पंचायत की बातो को नही मानते हूये समारू लाल यादव ने स्कूल संचालक मनभावन साहू को मुझे बेलाडुला पुलिस चौकी में शराब तस्करी करते हुये पकडवाये हो कहते हुए समारू लाल यादव ,मन्नू लाल यादव ,रेखा यादव ,समारू लाल यादव की पत्नी अश्लील गालिया देते हुये एक राय होकर मीटिंग से उठकर चले गये. तथा पंचायत में बैठे रामसिंह साहू ,तेजकुमार सिदार को भी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिये

जिसके बाद भंवरपुर चौकी में आरोपियों समारू यादव , मन्नू यादव , रेखा यादव , समारू यादव की पत्नि के ख़िलाफ 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC का मामला दर्ज कर लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें